Dhanteras 2023 Date

Dhanteras 2023 Date, महत्व, शुभ मुहूर्त, इस वस्तु की अवश्य करें खरीदारी

Spread the love

Table of Contents

Dhanteras 2022 की तरह ही Dhanteras 2023 भी  आपके लिए विशेष होनेवाला है| इस बार यह 10 November 2023 को मनाया जा रहा है | इस blog post में हम इसका महत्व, इससे जुडी कथाएँ, पूजा तथा खरीदारी का शुभ मुहूर्त जानेंगे | पूजा विधि तथा उस वस्तु के बारे में जानेंगे जिसे इस अवसर पर खरीदने से अत्यधिक लाभ होनेवाला है |

नमस्कार दोस्तों मैं Shubham Anand इस ब्लॉग पर आपका स्वागत करता हूँ जहाँ आप Festivals, Cricket highlight, Special news, Heart touching story तथा SEO से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आते हैं | इस पोस्ट में धनतेरस 2023 से सम्बंधित जानकारी को शेयर करने जा रहा हूँ |

धनतेरस का महत्व, शुभ मुहूर्त, इस वस्तु की अवश्य करें खरीदारी 

Dhanteras 2023 महत्व (importance)

दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म में वैसे तो सभी पर्व का अपना-अपना महत्व है | हम सभी पर्वों को बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ मानते हैं | लेकिन Dhanteras 2023 quotes Dipawali का अपना अलग ही महत्व है | इस पर्व का सम्बन्ध स्वास्थ्य और समृद्धि से है | इस पर्व को हम महान आयुर्वेद विशेषज्ञ धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मानते हैं | इस दिन धन के देवता कुबेर तथा माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है |

दीपावली से दो दिन पहले त्रयोदसी को मनाये जानेवाले इस पर्व को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है | ऐसा मानना है की जो भी इस इस तिथि के शुभ मुहूर्त में पूजा करता है और बहुमूल्य धातुओं तथा वस्तुओं की खरीदारी करता है उसकी दिन दुनि रात चौगुनी समृद्धि होती है |

Dhanteras 2019, महत्व, शुभ मुहूर्त, इस वस्तु की अवश्य करें खरीदारी

Dhanteras 2023 कथाएं

इस पर्व से जुडी अनेक कथाएं है जिससे इस पर्व के महत्व का पता चलता है | उसीमे से एक कथा प्रस्तुत कर रहा हूँ-

एक राजा के घर शिशु ने जन्म लिया | ज्योतिषियों ने कुंडली देखने के बाद कहा की शादी के ४थे दिन ही इस बालक की मृत्यु सर्पदंश से हो जाएगी | राजा ने बहुत प्रयास किया की उस लड़के की शादी न हो परन्तु नियति को तो कुछ और ही मंजूर था | सभी बातों का पता होने के बावजूद एक सर्वगुण संपन्न लड़की ने उससे शादी कर ली | शादी के चौथे दिन त्रयोदशी था | उस राजकुमार की पत्नी ने रात्रि के समय सभी द्वार पर दीपक जला दिए | चमकदार धातुओं तथा रत्नो जैसे सोना, चंडी, हीरा, जवाहरात आदि को शयनकक्ष के द्वार पर रखकर भजन गाने लगी |

काल जब सर्प रूप में आया तो दीपक तथा धातुओं से प्रत्यावर्तित प्रकाश से उसकी आँखे चौंधिया गयी और वह घर में प्रवेश नहीं कर पाया | इस प्रकार उस राजकुमारी ने अपनी समझदारी और बुद्धिमत्ता से अपने पति की जान बचायी | इसलिए धनतेरस के समय रात्रिकाल में घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके दीपक जलाया जाता ही | साथ ही बहुमूल्य तथा चमकदार धातुओं और रत्नो की खरीदारी की जाती है |

Dhanteras 2023, शुभ मुहूर्त 

धनतेरस 2022 की तरह ही Dhanteras 2023 का शुभ मुहूर्त संध्या काल में ही है | इस बार 10 November को संध्या 06:02 बजे से 8:00 तक भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त है|

Dhanteras 2023, इन  वस्तुओं की कर सकते हैं खरीदारी

इस बार धनतेरस के शुभ अवसर पर बहुमूल्य धातुओं तथा इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के साथ-साथ धनिये के बीज को खरीदकर घर लाएं | इससे घर में धन और सुख समृद्धि की वृद्धि होगी |

धनतेरस के दिन झाड़ू अवस्य खरीदें क्योंकि झाड़ू के द्वारा ही हम अपने घर-द्वार को स्वच्छ रखते हैं और स्वछता में ही माता लक्ष्मी का वास् होता है | स्वछता ही हमारे तन-मन और धन को सबल बनाने में सहायक सिद्ध होती है|

धनतेरस के शुभ अवसर पर धातु के पानी पीने के बर्तन अवस्य खरीदें साथ ही माता लक्ष्मी के मिटटी की प्रतिमा को खरीदना भी शुभ मना जाता है |

Dhanteras 2019, महत्व, शुभ मुहूर्त, इस वस्तु की अवश्य करें खरीदारी

Dhanteras 2023, स्वर्ण खरीदने का शुभ मुहूर्त 

10 November, 12:35 PM से 11 November 01:57 PM तक स्वर्ण आभूषण खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है | इसी समयावधि में अन्य धातु की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं |

पूजा विधि

अक्षद, मुद्रा, पीले पुष्पों, तथा गंगाजल के साथ शुभ मुहूर्त में कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ करें |

Special day

Ganesh Chaturthi 2022, ऐसे प्राप्त करें विशेष कृपा

Ram Navami 2022, शुभ मुहूर्त, 5 ध्यान देने योग्य बातें

Happy Makar Sankranti 2022: Wishes, Status, Quotes in Hindi

10+ Best dhanteras wishes 2021 in Hindi, धन की बरसात

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *